शहर के रेड़मा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेदिनीनगर शहर के रेड़मा में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 06:29 PM (IST)
शहर के रेड़मा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर के रेड़मा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहर के रेड़मा में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व यातायात निरीक्षक आरएन सरस ने की। इस दौरान रेड़मा चौक पांकी रोड में शिव मंदिर से आगे यात्री शेड के समीप खाली जगह में फल दुकानों को लगवाया गया। पहले फल दुकानदार अपना ठेला रेड़मा चौक के इर्द-गिर्द लगाते थे। इससे जाम की स्थिति बनी रहती थी। हमेशा दुर्घटना भी घटती थी। अभियान चला कर रेड़मा चौक पर लगे सभी फल दुकानों को यात्री शेड के निकट दुकान लगवाया। पहले यात्री सेड के निकट पूरा कचरा व गंदगी फैला रहता था। पलामू पुलिस अधीक्षक अजय लिडा के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने गंदगी को साफ करा कर वहां मोरम भरवाया। उसके बाद सभी दुकानदारों से आग्रह कर चौक से दुकान हटवाया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि इससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब रेडमा चौक को जाम से मुक्ति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी