्रहुसैनाबाद के सभी 19 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

हुसैनाबाद सभी चुनाव प्रत्याषियों को हुसैनाबाद 79 विधानसभा क्षेत्र अनुमंडल कार्यलय में राष्ट्रीय पार्टी इंडिपेंडेट और निर्दलीय को चुनाव चिन्ह चुनावी पर्यवेक्षक आईएस डॉ0 एम मैथीवानन व निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा आवंटित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:37 PM (IST)
्रहुसैनाबाद के सभी 19 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
्रहुसैनाबाद के सभी 19 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : सभी चुनाव प्रत्याशियों को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय पार्टी, इंडिपेंडेट और निर्दलीय को चुनाव चिह्न चुनाव पर्यवेक्षक आइएस डॉ एम मैथीवानन व निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने आवंटित किया। इस संबंध में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब कुल-19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 19 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इसमें मुख्य कमलेश कुमार सिंह को घड़ी, कुशवाहा शिवपूजन मेहता आजसू को केला, बीरेंद्र कुमार झाविमो कंघी, शेर अली बसपा हाथी,संजय कुमार सिंह यादव राजद लालटेन, आदित्य कुमार चंदेल जदयू ट्रैक्टर चलाता किसान, आनंद प्रताप सिंह लोजपा बंगला, कन्हैया विश्वकर्मा आम आदमी पार्टी झाड़ू चिह्न मिला है। धर्मेंद्र पासवान भारतीय सर्वोदय पार्टी बैट्री टार्च, रामनरेश राम सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी छड़ी , निर्दलीय विनोद कुमार अंगूठी छाप, जीतेंद्र कुमार कैमरा ,लोकेश प्रताप सिंह लेप टॉप, प्रदीप कुमार सिंह अलमीरा ,रजनीश कुमार बल्ला ,नरेश कुमार पासवान सेब ,विवेकानंद सिंह गन्ना किसान छाप मिला है।

chat bot
आपका साथी