महिला हत्याकांड केपार्षद सहित दो हिरासत में

विश्रामपुर, पलामू: रेहला पुलिस ने एक महिला हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोन

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 08:10 PM (IST)
महिला हत्याकांड केपार्षद सहित दो हिरासत में

विश्रामपुर, पलामू: रेहला पुलिस ने एक महिला हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवकों में विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड पांच के पार्षद नरेंद्र कुमार रवि उर्फ गुडडू राम व उनका मित्र सुभाष कुमार शामिल है। दोनों रेहला वार्ड पाच के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों युवक मालती देवी हत्याकाड के आरोपी माने जा रहे हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सभी को रेहला थाना में ही रखा गया है। इधर ग्रामीणों ने शनिवार की शाम दोनों की रिहाई की मांग को ले थाने का घेराव किया है। जानकारी के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र के डंडीला कला गांव निवासी बिनोद राम की 40 वर्षीया पत्‍‌नी मालती देवी की 11 मई 2015 की रात हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर वार कर हत्या की गई थी। महिला घर से रात में 10 बजे गाव में हो रही शादी समारोह में भाग लेने गई थी। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने के लिए घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर महिला का शव पड़ा पाया था। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई है।

chat bot
आपका साथी