अवरा कुटीला भवरा कुटीला, कुटीला जम के दुआर..

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भइया दूज का त्योहार शनिवार को ध

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:51 AM (IST)
अवरा कुटीला भवरा कुटीला, कुटीला जम के दुआर..

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भइया दूज का त्योहार शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व को बहना अपने भाई की लंबी आयु के लिए विपत्तियों को श्रापती हैं। बहनों ने अपने दरवाजे के पास टोली बनाकर भगवान गोधन कूटा। मौके पर अपने भाई के दुश्मनों को परास्त करने के लिए दुआ मांगी। ये दूआ भी मागती है। महिलाओं ने अवरा कुटीला भवरा कुटिला, कुटिला जम के दुआर, कुटीला भईया के दुश्मन चारो पहर दिन रात.. आदि गीत गाकर भगवान गोवर्धन से भाई के लिए दूआ मागी। इस पर्व को करने के लिए बहनों ने एक पहर का उपवास रखा। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में भइया दूज पर्व की धूम रही।

chat bot
आपका साथी