खेल के लिए उर्वरा है पलामू की धरती

By Edited By: Publish:Sat, 13 Sep 2014 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 13 Sep 2014 10:06 PM (IST)
खेल के लिए उर्वरा है पलामू की धरती

मेदिनीनगर/चैनपुर : पलामू सहित झारखंड की धरती खेलों के लिए अत्यधिक उर्वरा है। यहां के युवक और युवतियों को यदि थोड़ी सी मदद दी जाए तो ये भारत में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छे खिलाड़ी सिद्ध हो सकते हैं। उक्त बातें युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने कही। वे शनिवार को चैनपुर के नावाडीह पंचायत के कुट्टी गांव में फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में लोग व्यायाम व खेल से दूर होते जा रहे है। इससे लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां देखा जा रहा है। खेलों से बेहतर कोई दूसरी दवा नहीं हुआ करती है। इससे मनुष्य पूर्णत: स्वस्थ रहता है। उन्होंने खेलों के मामले में खिलाड़ियों को अपने स्तर से हरेक सहायता देने का वादा किया।

समारोह में झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी विशेष रूप से आमंत्रित थे। उद्घाटन मैच सहोदय व कुट्टी के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। इस अवसर पर नावाडीह पंचायत के मुखिया वाल्टन डोंडराय, पंचायत समिति सदस्य कमेश उराव, बब्लू चन्द्रवंशी, प्रदीप तुरी, ज्योति, दया प्रसाद, काशी प्रसाद, अलख निरंजन सिंह, बब्लू तिवारी, नन्दकिशोर मेहता, संतोष गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी