विधवा संग युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने बुधवार की रात विधवा महिला के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:58 AM (IST)
विधवा संग युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
विधवा संग युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने बुधवार की रात विधवा महिला के साथ बड़क्यारी गांव निवासी क्यूम मियां को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बंधक बना लिया। युवक अपने आप को आदिवासी बताकर महिला के साथ करीब डेढ़ वर्ष तक यौन शोषण किया। आर्थिक दंड व युवक-महिला की शुद्धिकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने युवक को घंटों बंधक बनाए रखा। एसडीपीओ शशि प्रकाश, बीडीओ उमेश मंडल, पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद दलबल के साथ गांव पहुंच ग्रामीणों को समझाया। युवक के परिजनों द्वारा आर्थिक दंड देने के बाद युवक को बंधन मुक्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि क्यूम मियां नामक युवक अपने को आदिवासी बताकर विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया। महिला भी युवक के झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों के बीच डेढ़ वर्षों तक प्रेम प्रसंग चला। बुधवार की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। आर्थिक दंड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की है। ग्राम प्रधान मसीह हेम्ब्रम ने भी पुलिस को बताया कि युवक के साथ महिला का डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्रामीण यह समझ रहे थे कि युवक आदिवासी समाज से है। परंतु ग्रामीणों को बाद में पता चला कि युवक आदिवासी नहीं है। वह पहचान छुपाकर महिला को अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की रात युवक व महिला को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी की। परिजनों द्वारा आर्थिक दंड देने के बाद युवक व महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक व महिला को अपने साथ थाना ले गई। दोनों से पूछताछ चल रही थी। ---------

वर्जन..

युवक व महिला के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपित युवक ने अपने को आदिवासी बताकर महिला के साथ दुराचार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शशि प्रकाश, एसडीपीओ

महेशपुर, पाकुड़

chat bot
आपका साथी