धूमधाम से हुई भगवान बलभद्र की पूजा

हिरणपुर(पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी पैलेस में शनिवार को व्याहूत कलवार समाज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:20 AM (IST)
धूमधाम से हुई भगवान बलभद्र की पूजा
धूमधाम से हुई भगवान बलभद्र की पूजा

हिरणपुर(पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी पैलेस में शनिवार को व्याहूत कलवार समाज के आराध्य देव भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की गई। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजारी संजय पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। इसमें यजमान शंभु भगत सपत्नी शामिल हुए। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के बाद बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इधर पूजा के बाद ब्याहूत कलवार समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य राजेंद्र प्रसाद भगत, नारायण भगत, अशोक भगत, मोहनलाल भगत, चंदन भगत, रवींद्र भगत, जय कृष्ण भगत, रणजीत भगत, रामकुमार भगत, रामू भगत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी