धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : कायस्थ समाज की ओर से स्थानीय शीतला मंदिर के समीप बीपीए धर्मशाला में श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 03:49 PM (IST)
धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा
धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : कायस्थ समाज की ओर से स्थानीय शीतला मंदिर के समीप बीपीए धर्मशाला में शुक्रवार को चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण से चित्रगुप्त महाराज का प्राण-प्रतिष्ठा कराया गया। पंडित रुपेश मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराया। कायस्थ समाज के लोगों ने भी अपने-अपने घरों में भी चित्रगुप्त भगवान व दवात की पूजा की। पूजा के बाद महाआरती कर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। धर्मशाला में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। चित्रगुप्त परिवार के लोगों ने बताया कि चित्रगुप्त महाराज का पूजन सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण हेतु किया जाता है। इसके अलावा उक्त पूजा के उपलक्ष्य पर समाज द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

पूजा में अंबोज वर्मा, सुमन कुमार सिन्हा, मंटू वर्मा, मिथिलेश कुमार ¨सहा, जय कुमार ¨सहा, रितेश कुमार ¨सहा, चंदन वर्मा, सौरभ सुमन, परमानंद ¨सहा, अजय कुमार ¨सहा, शरत चंद्र, निशांत ¨सहा, नित्यानंद ¨सहा, कुणाल आशीष, सुमन ¨सहा, जीतेंद्र कुमार कायस्थ समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हिरणपुर : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को कायस्थ समाज के लोगों ने कार्तिक शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि को कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा को संपन्न कराने में अशोक सिन्हा, मुकेश ¨सहा, राजेश ¨सहा, अमित ¨सहा, सुमित ¨सहा, रेणु सिन्हा, सोनी सिन्हा, जूही सिन्हा, अंजलि सिन्हा, रिमझिम, सिम्मी, पम्मी, आदित्य ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी