कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य रूप से करें मास्क का प्रयोग: शीला

सदर अस्पताल में मरीजों के बीच रविवार को मास्क का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:15 AM (IST)
कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य रूप से करें मास्क का प्रयोग: शीला
कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य रूप से करें मास्क का प्रयोग: शीला

जासं,सिमडेगा: सदर अस्पताल में मरीजों के बीच रविवार को मास्क का वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दैनिक जागरण, सेवा भारती, मेसर्स अनिता इंडेन एजेंसी, मणि मत्स्य पालन टुकुपानी, मेसर्स अजय कोनमेंजरा मल्टी सर्विसेस के संयुक्त तत्वावधान में मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य शीला देवी ने मरीजों के बीच मास्क बांटा। फेस मास्क का वितरण सिमडेगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन, कुपोषण उपचार केंद्र तथा नवजात शिशु वार्ड के मरीजों एवं अन्य पुरुष-महिला, प्रसूता के परिजनों के बीच किया गया। वितरण करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो बेहद बारीक कण हवा में फैलता है। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं। अत: आपस में कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने, शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 500 रुपये का जुर्माना वसूला भी जा सकता है।

chat bot
आपका साथी