लोहरदगा में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी

??????? ???? ??? ??????? ?? ????? ????? ???? ?????? ??? ?? ?? ???? ??? ?? ?? ????? ?? ??? ??? ????? ??? ??? ?? ?? ???? ????? ????? ??? ??? ????? ??????? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ?? ??? ?? ???? ????? ???? ??? ???? ????? ????? ???? ?? ???? ??????? ?? ?????? ?? ??????? ?? ????? ???? ???? ??? ??? ??? ??????? ???? ??? ????? ??? ??? ??????? ????? 294.1 ???? ???? ??? ???? ?? ?? ???? ??? 258.8 ???? ????? ?? ???? ??? ????? ????? ?? ???? ??????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 06:17 AM (IST)
लोहरदगा में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी
लोहरदगा में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बुधवार रात से ही जिले में जम कर बारिश हो रही है। अगस्त माह में अब तक काफी बेहतर बारिश हुई है। जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की फसल को लेकर किसान काफी खुश हैं। बारिश बेहतर होने के कारण किसानों को सिचाई की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोहरदगा जिले में अगस्त माह में सामान्य बारिश 294.1 मिमी होती है। जबकि अब तक जिले में 258.8 मिमी बारिश हो चुकी है। बेहतर बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे पर खुशी है तो ग्रामीण सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोहरदगा जिले में धान की फसल इस बार काफी बेहतर हुई है। धान का आच्छादन का लक्ष्य 47 हजार हेक्टेयर में था। जिले में धान का आच्छादन 95 प्रतिशत से अधिक हुआ है। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में बारिश के कारण लोगों को असुविधा हुई है। बारिश के कारण यहां पर कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया। दिन भर सड़कों पर वीरानी छाई रही। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार निराश नजर आए। तीज का त्योहार होने के बाद भी बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

chat bot
आपका साथी