पेशरार में 136 योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन

लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड के पांच पंचायत में कुल 136 विभिन्न योजनाएं चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
पेशरार में 136 योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन
पेशरार में 136 योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड के पांच पंचायत में कुल 136 विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें आम बागवानी के 6 लाभुकों के बीच लगभग छह एकड़ में आम बागवानी की योजना चल रही है। नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत 41 टीबीसी और दो नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। आम बागवानी से एक से डेढ़ लाख तक की आय की उम्मीद की जा रही है। बिरसा हरित ग्राम के तहत लोग आम बागवानी की योजना ले रहे हैं। इसमें सभी खर्च सरकार दे रही है। लोग इस योजना का चुनाव कर तीन वर्ष के बाद प्रतिवर्ष 1 से डेढ़ लाख तक की वार्षिक आय प्राप्त कर सकते हैं। पेशरार प्रखंड में आए प्रवासी श्रमिकों में से अब तक 93 लोगों का जॉबकार्ड बन चुका है। इन प्रवासी श्रमिकों ने होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। प्रखंड में कुल 5323 एक्टिव जॉब कार्ड हैं। जिसमें से आज की तिथि में 965 कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी