लॉकडाउन के बाद किराना सामानों के मूल्यों में हुई वृद्धि

लॉकडाउन का असर कुछ ऐसा हुआ कि अब लोगों को किराना सामानों के मूल्य वृद्धि की चिता सताने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM (IST)
लॉकडाउन के बाद किराना सामानों के मूल्यों में हुई वृद्धि
लॉकडाउन के बाद किराना सामानों के मूल्यों में हुई वृद्धि

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : लॉकडाउन का असर कुछ ऐसा हुआ कि अब लोगों को किराना सामानों के मूल्य वृद्धि की चिता सताने लगी है। लॉकडाउन के कारण बंद फैक्ट्रियों के कारण उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। जिससे रोजमर्रा के कई सामानों के मूल्यों में वृद्धि हो गई है। सबसे अधिक वृद्धि खाद्य तेल में हुई है। वहीं फैक्ट्रियों के बंद के वजह से कई उत्पादों के दुकानों में पहुंचना बंद हो गए हैं। जिले के किराना दुकानों में सरसो तेल की कीमत जहां पूर्व में वृद्धि हुई है। वहीं विभिन्न कंपनियों के बिस्किट की आवक कम हो गई है। जिले के बाजारों में चीनी की कीमत पूर्व की भांति स्थिर है। चीनी खुले बाजार में 36 रुपए किलो, उसना चावल 38 रुपए से 55 रुपए किलो, चावल अरवा 25 रुपए से 85 रुपए किलो, आलू की कीमत में उछाल आई है, जो प्रति बोरा 100 रुपए है। पूर्व में जहां आलू के 50 किलो की बोरी 780 रुपए में आ रही थी, अब वही बोरी 880 रुपए में आ रही है। प्याज प्रति किलो 20 से 13 रुपए है। आटा प्रति किलो 25 से 30 रुपए है। चना 46 से 52 रुपए है। मूंग दाल 55 से 110 रुपए प्रति किलो है। मसूर दाल 65 से 70 रुपए प्रति किलो है। अरहर दाल 80 से 85 रुपए प्रति किलो है। चना दाल 57 रुपए प्रति किलोग्राम है। थोक व खुदरा विक्रेता महेश गुप्ता का कहना है कि अन्य सामानों की अपेक्षा तेल व आलू की कीमत में वृद्धि हुई है। जिले में बिस्कीट की आवक कम है। वहीं बाकी सामानों का मूल्य स्थिर है।

chat bot
आपका साथी