सीएए देश के भविष्य को मजबूत करने वाला कानून : रामदत्त चक्रधर

लोहरदगा में सीएए के समर्थन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:26 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:26 PM (IST)
सीएए देश के भविष्य को मजबूत करने वाला कानून :  रामदत्त चक्रधर
सीएए देश के भविष्य को मजबूत करने वाला कानून : रामदत्त चक्रधर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : श्रीशंकर तिवारी सेवा न्यास के तत्वावधान में शहर के बीच स्थानीय महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, न्यास के सचिव सच्चिदानंद लाल और समाजसेवी साहू प्रकाश लाल ने किया। संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के भविष्य को मजबूत करने वाला कानून है। देशभक्त जनता का दायित्व है कि वह वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के समर्थन में एकजुट होकर खड़े रहें। उन्होंने कहा कि यह कानून देश में किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि यहां वर्षों से रह रहे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर आए हिदू, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख और पारसी समुदाय के शरणार्थियों को सुविधा देने का कानून है। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल 1950 को नेहरू लियाकत समझौते के अनुसार भारत में तो अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा हुई लेकिन पाकिस्तान में इस समझौते की धज्जियां उड़ाते हुए वहां के अल्पसंख्यकों में हिदू, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख व पारसी आदि का कत्लेआम किया गया।

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित संगोष्ठी में लक्ष्मी नारायण भगत, अशोक पाठक, अजय कुमार पंकज, चंद्रशेखर प्रसाद, सुरेश लोहरा, साहू प्रकाश लाल ने अपने-अपने विचार से सभी को प्रभावित किया। संगोष्ठी का संचालन संघ के सुधीर अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन न्यास के कोषाध्यक्ष मनोज दास ने किया। मौके पर स्वयं सेवक के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

----------

सीएए और एनआरसी के समर्थन में कुडू में चला जनजागरण अभियान संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : सीएए और एनआरसी के समर्थन में आगामी 23 जनवरी को विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान में लोहरदगा में आयोजित रैली को लेकर मंगलवार को कुडू प्रखंड के गांवों में जनजागरण अभियान चला। अभियान में भाजपा नेता धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिकू, सुदामा प्रसाद, विश्वजीत भारती, शुभम कुमार, राजेश प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, दुबराज वर्मा, संजय चौधरी की अगुवाई में भाजपा और संघ कार्यकर्ता कुडू प्रखंड के जिगी, पंडरा, माराडीह, चंदलासो, कोकर, कुडू, टाटी, लावागांई, ओपा, चांपी, सलगी आदि गांवों में जनजागरण अभियान चलाकर देशहित में सीएए और एनआरसी को लोगों को समर्थन करने की बात कही। जनजागरण में शामिल लोगों ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं बनी, अपितु नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। देश के विकास में बाधक बन रहे घुसपैठियों को इस कानून के तहत बाहर किया जाएगा। देश के किसी भी समुदाय को इससे घबराने की जरूरत नही है। विपक्षी लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी