जीत पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोलेबिरा उपचुनाव में झाविमो समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत पर झाविमो लोहरदगा जिला अध्यक्ष पवन तिग्गा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 09:03 PM (IST)
जीत पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जीत पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लोहरदगा : कोलेबिरा उपचुनाव में झाविमो समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत पर झाविमो लोहरदगा जिला अध्यक्ष पवन तिग्गा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में आतिशबाजी करते हुए और मिठाई बांट कर बधाई दी। मौके पर बधाई देते हुए पवन तिग्गा ने कहा कि हमारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने के साथ-साथ कोलेबिरा क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार भी किया था। झाविमो के केंद्रीय महासचिव पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तो कोलेबिरा में कैंप किये हुए थे। इसी कारण से साजिश के तहत उनकी गिऱफ्तारी भी करायी गई।, परंतु भाजपा का यह चाल सफल नहीं हो सकी। बंधू तिर्की की गिऱफ्तारी से सहानुभूति वोट कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी के पक्ष में गया। अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। आने वाले समय में राज्य और केंद्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी