जीवन में ऊर्जा के समान है खेल

लोहरदगा : किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:10 PM (IST)
जीवन में ऊर्जा के समान है खेल
जीवन में ऊर्जा के समान है खेल

लोहरदगा : किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ¨सह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में केएफसी कसियाडीह ने एएफसी नूरी को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। मौके पर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ¨सह ने कहा कि जीवन में खेल उर्जा के समान है। युवाओं को कुछ समय निकाल कर खेल को भी देना चाहिए। जिससे उनके जीवन को एक दिशा मिल सके। उन्होने खिलाड़ियों को नियम और अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। मौके पर थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव, सुखमनी लकड़ा, मुमताज अलि, फिरोज अंसारी, बिरसा उरांव, सद्दाम अंसारी, आलम अंसारी, दुबराज उरांव, बबलू अंसारी, विवेक उरांव, इस्हाक अंसारी, आलोक भगत, तराबुल खान, रोजामत अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी