विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने : ख्यालीराम

लातेहार अभिभावक संपर्क एवं अन्य प्रकार के कार्यक्रम जो सामाजिक चेतना का केंद्र बन सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:21 AM (IST)
विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने : ख्यालीराम
विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने : ख्यालीराम

लातेहार : अभिभावक संपर्क एवं अन्य प्रकार के कार्यक्रम जो सामाजिक चेतना का केंद्र बन सकता है। उसे समाज के बीच विद्यालय अपने सामाजिक शैक्षिक एवं सेवा की गतिविधियों से समाज को नई दिशा प्रदान करें। उक्त बातें विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कही। सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में चार दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के अंतिम दिन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने कार्यक्रमों को समाज के बीच में भी करें, इससे उनके बीच चेतना जागृत होती है और समाज राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर निर्माण कार्य में लगता है। अभिभावक संपर्क, शिशु, बाल, मातृभारती संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विद्वत परिषद, पूर्व छात्र परिषद जैसे विषयों के माध्यम से हम समाज को सर्व स्पर्शी बना सकते हैं। विद्या भारती के विद्यालय इस दिशा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जरूरत है और आगे बढ़ने का। विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री राम अवतार नर्सरिया ने विद्यालय के आर्थिक पक्ष की सुचिता ,उसके रखरखाव सहित कई वैधानिक नियमों की जानकारी दी। अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्या भारती के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सभी को कार्य करने का आग्रह किया। वृत्त निवेदन प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पलामू विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री ज्वाला तिवारी, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सचिव दिलीप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप, वेद केकर सहित अन्य विद्यालय के लगभग 300 प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी