भगवती जागरण में रात भर झूमे लोग

सदर प्रखंड के नावागढ़ गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नावागढ़ पांच ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 04:44 PM (IST)
भगवती जागरण में रात भर झूमे लोग
भगवती जागरण में रात भर झूमे लोग

संवाद सूत्र, लातेहार: सदर प्रखंड के नावागढ़ गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नावागढ़ पांच मुहान चौक, लातेहार के तत्वावधान में माता भगवती जागरण का आयोजन किया गया। आचार्य विनीत पांडेय द्वारा विधिपूर्वक धार्मिक अनुष्ठान के साथ माता के मंदिर से ज्योत जलाकर जागरण स्थल लाया गया। इस मौके पर प्रमोद प्रसाद व हरिओम प्रसाद भाटिया दंपत्ति ने माता का पूजन किया। यूपी की जागरण मंडली के कलाकार दिलीप लहरी, आशुतोष यादव, पूजा शुक्ला, सुषमा शर्मा, मनान खान,राजेश जोशी आदि को नावागढ़ के पुरोहित ललित मिश्रा व अशोक मिश्रा ने साल भेंट कर सम्मानित किया। जागरण में एक से बढ़कर एक माता के गीत और शिव तांडव नृत्य,राधा कृष्ण की नोंक झोंक,माता का सुंदर ²श्य, नंदी महाराज का नृत्य आदि झाखी प्रस्तुति की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया था।

chat bot
आपका साथी