अध्यात्म को जोड़ने का साधन है जागरण

चंदवा : गुलायची मंदिर परिसर में सोमवार की रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 05:08 PM (IST)
अध्यात्म को जोड़ने का साधन है जागरण
अध्यात्म को जोड़ने का साधन है जागरण

चंदवा : गुलायची मंदिर परिसर में सोमवार की रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चतरा सांसद सुनील कुमार ¨सह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सांसद ने कहा कि भक्ति जागरण मनोरंजन के साथ-साथ अध्यात्म से जोड़ने का साधन भी है। इस तरह के आयोजन से माहौल भक्तिमय होता है। धार्मिक भावना को भी मजबूती मिलती है।

सांसद ने मंच से ही गुलायची मंदिर परिसर के नजदीक विवाह मंडप एवं मंदिर तक आने जाने के लिए पथ बनवाने में सहयोग का आश्वासन दिया। सुदेश ¨सह, सुधीर, श्वेता तिवारी एवं सहयोगी कलाकारों ने मां दुर्गा व अन्य भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, लाल रंजन नाथ शाहदेव, ध्रुव कुमार पांडेय (लातेहार), सूरज शाह, रघुवीर यादव, चंद्रेश शौंडिक, प्रदीप यादव (बालूमाथ), देवनदंन प्रसाद (हेरहंज), कामेश्वर भोग्ता, कुलामन साव, दिलीप पाठक, रोहित शाहदेव, दीपक प्रसाद, बबलु सोनी, प्रेमनाथ, सुरेन्द्र कुमार, कृष्णा कुमार, चंद्रभूषण केशरी मंटू, मनीष कुमार (चांदो), आदर्श रविराज, दुर्गा ठाकुर, छोटू आदि उपस्थित थे।

मौके पर सांसद सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी द्वारा झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को पत्र दिया जा चुका है। जंक्शन विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है। फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए शीघ्र पहल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी