6 मॉडल विद्यालयों के प्राचार्य के वेतन पर रोक

मांगों को ले आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों के उपर रांची में लाठीचार्ज के बाद कोडरमा में भी स्कूली शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गया है। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से जिले में करीब 300 स्कूलों में ताला लटक गया है। अब इन स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बहाल के लिए सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की तैयारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:59 PM (IST)
6 मॉडल विद्यालयों के प्राचार्य के वेतन पर रोक
6 मॉडल विद्यालयों के प्राचार्य के वेतन पर रोक

कोडरमा : मॉडल विद्यालयों के बच्चों को स्मार्ट बनाने के प्रयासों को झटका लग रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक विद्यालयों को मॉडल बनाने के साथ-साथ इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जिला अनाबद्ध निधि से 5-5 लाख की राशि दी गई है। इस राशि का सदुपयोग छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बनाने के लिए किया जाना है। लेकिन संबंधित विद्यालयों में करीब दो माह से राशि खर्च नहीं हो पा रहा है। पिछले माह ही मॉडल विद्यालयों के प्राचार्यों को राशि खर्च करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जिला स्तर से दिए गए थे। बावजूद खर्च नहीं करने पर सभी छह मॉडल विद्यालयों के प्राचार्यों के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें प्राचार्य सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया, प्राचार्य सीएम प्लस टू उच्च विद्यालय डोमचांच, प्राचार्य रामेश्वर मोदी, महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवारा, प्राचार्य राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह सतगांवां, प्राचार्य राजकीकृत प्लस टू उवि जयनगर, प्राचार्य उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपूर मरकच्चो शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण में कहा है प्रत्येक मॉडल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये हस्तांतरण की गई है। लेकिन उक्त राशि का उपयोग अब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सामग्री क्रय करने में नहीं किया गया है। गत माह बैठक के दौरान निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद अऩुपालन नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित के द्वारा इस कार्य में रूचि नहीं दिखायी जा रही है। लिहाजा वरीय पदाधिकारी स्तर से असंतोष प्रकट करते हुए वेतन स्थगित एवं स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी