जांच के बाद 105 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

•िाला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में बुधवार को फ्लूकॉर्नर के दौरान 40 लोगों की स्क्रीनिग की गई। वहीं 112 लोगों का सैंपल जांच के लिये लिया गया। फ्लूकॉर्नर के दौरान डॉ कुमारी सोनी डॉ नीतू सिन्हा आदि के द्वारा सावधानी पूर्वक स्क्रीनिग किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:15 AM (IST)
जांच के बाद 105 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
जांच के बाद 105 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

संवाद सहयोगी, कोडरमा:

कोडरमा कोविड 19 नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि बुधवार को 105 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 2370 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है, जिसमें 1932 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 394 लोगों को रिपोर्ट आने का इंत•ार है।  फ्लूकॉर्नर में 40 की स्क्रीनिग, 112 के लिए सैंपल

जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में बुधवार को फ्लूकॉर्नर के दौरान 40 लोगों की स्क्रीनिग की गई। वहीं 112 लोगों का सैंपल जांच के लिये लिया गया। फ्लूकॉर्नर के दौरान डॉ कुमारी सोनी, डॉ नीतू सिन्हा आदि द्वारा सावधानी पूर्वक स्क्रीनिग की गई। •िाला सर्विलांस अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल फ्लूकॉर्नर में 40 लोगों की स्क्रीनिग की गई। वहीं 112 लोगों का सैंपल जांच के लिये लिया गया है। अब तक सदर अस्पताल सहित •िाले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 26295 लोगों का स्क्रीनिग किया जा चुका है।सदर अस्पताल में फ्लूकार्नर के नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि दूसरे शहर राज्यों से प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। वहीं रेड जोन से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन और ग्रीन जोन से आने वाले लोगो को शपथ पत्र भरवाने के उपरांत होम क्वारंटाइन किया जा रहा है।

कोडरमा के ताजा अपडेट

कुल स्क्रीनिग 26404

होम क्वॉरंटाइन 5663

प्रशासन द्वारा क्वॉरंटाइन 1578

14 दिन का क्वॉरंटाइन पूरा करने वाले 20741

सैम्पल भेजा 2370

रिपोर्ट निगेटिव 1932

रिपोर्ट पॉजिटिव 44

एक्टिव केस 14

प्रतीक्षारत 394

सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड  10

डोमचांच रे़फरल अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में 19

विदेश से आने वालों की संख्या 38

chat bot
आपका साथी