खेल से होता है सर्वांगीण विकास : भगत

खूंटी : आरसी उच्च विद्यालय, गोर बेड़ा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन श्योर सक्सेस को¨चग के निदेशक सकलदीप भगत, जरिया कैंप के प्रभारी अजय शर्मा एवं फादर सुशील तिडु ने सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 01:38 AM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 01:38 AM (IST)
खेल से होता है सर्वांगीण विकास : भगत
खेल से होता है सर्वांगीण विकास : भगत

जागरण संवाददाता, खूंटी : आरसी उच्च विद्यालय, गोर बेड़ा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन श्योर सक्सेस को¨चग के निदेशक सकलदीप भगत, जरिया कैंप के प्रभारी अजय शर्मा एवं फादर सुशील तिडु ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान सौ मीटर दौड़, गोला फेंक, साइकिल रेस, बिस्किट रेस के साथ-साथ हॉकी का भी आयोजन किया गया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से ही हमारा सर्वांगीण विकास होता है। हेसल गांव की निक्की प्रधान ने जहां रियो ओलंपिक में भारत के लिए पदक हासिल किया था वहीं बंदगांव की बिगन सोए ने भी भारत को हॉकी में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जरिया कैंप के प्रभारी अजय शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। फादर सुशील तिरु ने स्कूल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि खेलकूद का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तेज कुमार धान और मिस दुलारी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर मार्गरेट व ब्रदर पीयूष समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी