एनोस एक्का ने सुभाष को तो झाविमो ने मार्शल को उतारा मैदान में

तोरपा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ तोरपा विधानसभा सीट में कब्जे को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। एक जमाने में यह सीट झापा की परंपरागत सीट र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:18 AM (IST)
एनोस एक्का ने सुभाष को तो झाविमो ने मार्शल को उतारा मैदान में
एनोस एक्का ने सुभाष को तो झाविमो ने मार्शल को उतारा मैदान में

तोरपा : विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ तोरपा विधानसभा सीट में कब्जे को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। एक जमाने में यह सीट झापा की परंपरागत सीट रही थी। फिर से इस खोई सीट पर कब्जा करने के लिए एनोस एक्का गुट ने सुभाष कोनगाड़ी (अधिवक्ता) वहीं एनई होरो के बेटे रिलन होरो गुट ने कुलन पतरस आईंद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, झाविमो ने भी मार्शल मुंडू को उम्मीदवार बनाया। इससे पहले ही भाजपा के कोचे मुंडा का नाम भी घोषित हो चुका है। लेकिन, वर्तमान विधायक पौलुस सुरीन की अपौचारिक घोषणा अभी बाकी है। अब देखना यह है कि अगर पौलुस सुरीन के नाम की घोषणा होती है तो क्या वे उस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रख पाएंगे। वहीं भाजपा अपनी पुरानी सीट पर फिर से कब्जा जमाने का प्रयास करेगी।

chat bot
आपका साथी