पत्थलगड़ी आदोलन की मास्टरमाइंड बेलोसा बबिता कच्छप गुजरात में गिरफ्तार

जिले में असंवैधानिक पत्थलगड़ी की मास्टरमाइंडों में से एक बेलोसा बबिता कच्छप को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 07:09 PM (IST)
पत्थलगड़ी आदोलन की मास्टरमाइंड बेलोसा बबिता कच्छप गुजरात में गिरफ्तार
पत्थलगड़ी आदोलन की मास्टरमाइंड बेलोसा बबिता कच्छप गुजरात में गिरफ्तार

खूंटी : जिले में असंवैधानिक पत्थलगड़ी की मास्टरमाइंडों में से एक बेलोसा बबिता कच्छप को गुजरात एटीएस ने गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर से गिरफ्तार कर लिया। बबिता के साथ उसके दो सहयोगी बिरसा ओड़या और सामू ओड़या (दोनों सगे भाई) भी गिरफ्तार किए गए हैं। हालाकि, खूंटी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। खूंटी पुलिस तीन वर्षो से बबिता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बबिता के ऊपर जिले के खूंटी, मुरहू और अड़की थाना में कई मामले दर्ज हैं। इसमें असंवैधानिक पत्थलगड़ी करवाने, देशद्रोह सहित कई संगीन मामले शामिल हैं। खूंटी प्रखंड के काकी गाव में एसपी, डीडीसी, एसडीओ और एसडीपीओ सहित एक दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों और दर्जनों जवानों को बंधक बनाने में भी बबिता शामिल थी। इसके अलावा मुरहू में असंवैधानिक बैंक खोलने और पूर्व सासद कडिय़ा मुंडा के आवास से गाडरें को अगवा कर उनका हथियार लूटने में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुई पत्थलगड़ी में भी उसकी संलिप्तता बताई जाती रही है। पत्थलगड़ी के मुख्य मास्टरमाइंड युसूफ पूर्ति उर्फ प्रोफेसर और सेकंड लाइन की नेता बबिता की गिरफ्तारी के लिए खूंटी पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पर, उसे सफलता नहीं मिल सकी।

----

चार वर्ष पूर्व शुरू हुई थी असंवैधानिक पत्थलगड़ी

-भोले-भाले आदिवासियों को बरगलाकर देश और संविधान के विरुद्ध किया था गोलबंद

-

उल्लेखनीय है कि लगभग 4 वर्ष पूर्व जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में देश व संविधान विरोधी पत्थलगड़ी आदोलन ने भूचाल ला दिया था। पत्थलगड़ी आदोलन के तथाकथित नेताओं ने क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों को बरगलाकर उन्हें देश और संविधान के खिलाफ गोलबंद करने के अभियान में जुटे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित दर्जनों जवानों को बंधक बनाना सासद कड़िया मुंडा के आवास से सुरक्षाकर्मियों का अगवा करना, हथियार छीनना, अपना निजी बैंक खोलना, बच्चों की पाठ्य सामग्री अपने स्तर पर तैयार करना आदि कई ऐसे मामले हुए, जो राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा का विषय बना। शुरुआत में पुलिस ने नरमी बरती, लेकिन जब पत्थलगड़ी समर्थकों का हौसला बढ़ने लगा और वह नित्य प्रतिदिन संविधान विरोधी कायरें में लिप्त रहे, तो पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू की।

----

खूंटी थाने में 2017 में दर्ज हुआ पहला मामला

इस मामले में पहला मामला खूंटी थाने में 24 जून 2017 को दर्ज किया गया। पुलिस ने जब मामला दर्ज कर धरपकड़ अभियान शुरू किया, तो इसके अधिकाश नेता भूमिगत हो गए। जिला के खूंटी, मुरहू और अड़की थाने में पत्थलगड़ी के 19 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 172 नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात ग्रामीण शामिल हैं। इनमें अब तक 45 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुख्य मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति सहित अन्य कई नेता अब भी फरार हैं।

------

गुजरात में बबिता गच्छप और उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पुष्टि होने के बाद के बाद बबिता को रिमाड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

आशुतोष शेखर, एसपी खूंटी।

chat bot
आपका साथी