102 जरूरतमंद लोगों को मिला खाद्यान्न

वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विषम परिस्थिति से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 06:46 PM (IST)
102 जरूरतमंद लोगों को मिला खाद्यान्न
102 जरूरतमंद लोगों को मिला खाद्यान्न

खूंटी : वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विषम परिस्थिति से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सीनी संस्था की ओर से मुखिया विल्सन पूर्ति ने हौसा पंचायत अंतर्गत गजगांव, हौसा, पेरला, जोबे व हेसेल गांव में 102 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर मुखिया ने सीनी संस्था का आभार प्रगट करते हुए ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मॉस्क का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन से साफ करें। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई प्रवासी आता है तो उसकी सूचना तत्काल दें। मौके पर सीनी संस्था के साकेत मिश्रा, शिल्पा जायसवाल, एनिल बारला, प्रीतिवंती मेरी, सुनीता टुडू, दीपक बारला व आनंदिनी तोपनो समेत ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य व स्वास्थ्य सहिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी