पांजुनिया में भागवत कथा की तैयारी शुरू

नाला (जामताड़ा) नाला के पांजुनिया गांव स्थित नव वृंदावन आश्रम परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने को एक कमेटी का गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 04:26 PM (IST)
पांजुनिया में भागवत कथा की तैयारी शुरू
पांजुनिया में भागवत कथा की तैयारी शुरू

नाला (जामताड़ा) : नाला के पांजुनिया गांव स्थित नव वृंदावन आश्रम परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने को एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अध्यक्ष निरंजन मंडल ने बताया कि कुल 41 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आगामी 26 अप्रैल से शुरू  होगा। इसके लिए बैठक कर कमेटी बनाई गई। अध्यक्ष निरंजन मंडल, सचिव श्यामा पद मंडल के अलावा धीरेन चंद्र मंडल, उत्तम कुमार मंडल, गौतम कुमार मंडल, लगन चंद्र मंडल, नेपाल चंद्र मंडल, श्रीवास मिस्त्री, उज्ज्वल मोहली, शांति मय माजि, सुमन कुमार मंडल, मानिक चंद्र पातर, बलदेव हांसदा आदि शामिल हैं। बताया गया कि भागवत कथा वाचक सर्वेश्वर निमाई दास भागवत कथा प्रवचन के साथ-साथ गीता पाठ करेंगे।

chat bot
आपका साथी