मवेशी तस्कर करते पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

मिहिजाम (जामताड़ा) : गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम पुलिस ने शनिवार सुबह बिहार से पश्चिम ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 06:28 PM (IST)
मवेशी तस्कर करते पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार
मवेशी तस्कर करते पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

मिहिजाम (जामताड़ा) : गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम पुलिस ने शनिवार सुबह बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक पिकअप वैन में छह गायों के साथ वाहन चालक को पकड़ा। पकड़े गए वाहन चालक का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है। वह बिहार राज्य के नवादा थाना के डोह गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीआर 21 डी 3786 नंबर के पिकअप वैन में छह बड़ी गायों को ले जाया जा रहा था। पिकअप वैन को चारों ओर से प्लास्टिक से घेरा किए हुए गायों को छिपा कर ले जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद एवं एसआई जगत प्रकाश राय ने जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य सड़क के थाना मोड़ पर वाहन को रोक कर तलाशी लिया। जिसमें छह गाय ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस की जांच को देखते हुए गाय तस्करी करने वाला तस्कर फरार हो गया। परंतु वाहन चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वाहन चालक के अनुसार बताया जा रहा है कि गायों को नवादा से लोड कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आगे किसी स्थान में उतारना था। मामले में थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गायों को ले जाने का कोई कागजात नहीं पाया गया। कागजात नहीं होने से चालक और अज्ञात अन्य लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक को जेल भेजने और मवेशियों को जामताड़ा भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी