मुहर्रम में नहीं निकलेगा ताजिया का अखाड़ा

संवाद सहयोगी नाला(जामताड़ा) शुक्रवार को नाला थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 05:45 PM (IST)
मुहर्रम में नहीं निकलेगा ताजिया का अखाड़ा
मुहर्रम में नहीं निकलेगा ताजिया का अखाड़ा

संवाद सहयोगी, नाला,(जामताड़ा): शुक्रवार को नाला थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में बीडीओ सह सीओ कौशल कुमार ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने इस घड़ी में सभी से सहयोग मांगा। कहा कि कोविड 19 महामारी से निपटने को लेकर शारीरिक दूरी बनाकर त्योहार मनाएं। अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा कर मुहर्रम मनाएं।

थाना क्षेत्र के कास्ता, सुलतानपुर, चीचुड़बील, घोड़मारा, टेशजोरिया, वामनडीहा, आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के बीच मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। सुलतानपुर व बावनडीहा में अखाड़ा निकलता है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए ताजिया जुलूस तथा अखाड़ा आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्षेत्र में इसके अलावा ब्लीचिग पावडर का छिड़काव कराने, लाइट की समस्या रखी गई। इस पर निदान का भरोसा दिया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय, थाना प्रभारी दयाशंकर राय, एएसआई श्रीकांत यादव, ,गिरधारी ठाकुर, महेश कपूर ,मुखिया राजा मुर्मू, गणेश मित्रा ,गौरी सिंह, समर माजि,गुणधर मंडल, जनार्दन भंडारी,तपन झा, गुलशन आली,शेख अब्दुल रुज, मो शरीफ,शेख मुस्ताक, सोमनाथ मंडल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी