पारा शिक्षकोंकी समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस

नारायणपुर (जामताडा़) : नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ पर कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:45 PM (IST)
पारा शिक्षकोंकी समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस
पारा शिक्षकोंकी समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस

नारायणपुर (जामताडा़) : नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ पर कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार गरीबों को हटा रही है। प्रखंड के जबरदहा अतिक्रमण के नाम पर आदिवासियों को बेघर किया गया। भाजपा सरकार आदिवासियों की दीपावली बैरंग कर दी।

विधायक ने दावा किया कि उन्होंने प्रशासन से आवास निर्माण की स्वीकृति दिला दी है। जल्द ही सबों का घर बनेगा। कहा कि टेन प्लस टू विद्यालय की नियुक्ति में बाहरी लोगों को नौकरी मिली। स्थानीय लोगों को दरकिनार किया गया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आज अंग्रेजी शासन जैसी हालात है। अपने हक की मांग कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गई और जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक, एएनएम हिम्मत रखें। कांग्रेस उनकी समस्या का समाधान करेगी। गिरफ्तार पारा शिक्षकों को छुड़ाने के लिए चक्का जाम किया जाएगा। संजू यादव, राजेश यादव, नूर मोहम्मद, राजू मंडल, मधु मंडल, रजा उद्दीन अंसारी, सरताज सेख, नुनूराम यादव समेत अन्य दूसरे दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। विधायक ने सभी नये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मौके पर सलीम अंसारी, सफाउद्दीन अंसारी, इरसादुल हक अरसी, मुबारक अंसारी, कांग्रेस यादव, जलाल अंसारी, मो. मोफीज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी