90 फीसदी अनुदान पर मत्स्यपालकों को मिलेगा मत्स्य बीज

जामताड़ा एक जून से 19 जून तक जिले में 362 मिमी. बारिश हुई जो जून माह के सामान्य वर्षापात स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:07 PM (IST)
90 फीसदी अनुदान पर मत्स्यपालकों को मिलेगा मत्स्य बीज
90 फीसदी अनुदान पर मत्स्यपालकों को मिलेगा मत्स्य बीज

जामताड़ा : एक जून से 19 जून तक जिले में 362 मिमी. बारिश हुई जो जून माह के सामान्य वर्षापात से 136 मिलीमीटर अधिक है। एक पखवारे से लगातार हो रही झमाझम बारिश से तालाब आदि के स्त्रोत लबालब पानी से भर गये हैं अब किसान मत्स्य बीज की तलाश कर रहे हैं। तालाबों में मत्स्य बीज डालने के उपयुक्त समय व्यर्थ न जाय इस निमित्त जिला मत्स्य विभाग ने 90 फीसदी अनुदानित दर पर प्रशिक्षित मत्स्यपालकों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष में जिला मत्स्य विभाग 90 लाख मत्स्य बीज (जीरा) व 52 हजार लाख मत्स्य बीज (स्पून) वितरण करेगा। मत्स्य बीज के मूल्य का 90 फीसदी राशि मत्स्य विभाग व्यय करेगा और 10 फ ीसदी राशि मत्स्य पालक को भुगतान करना होगा। मत्स्य विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि मत्स्य बीज (जीरा) एक सौ रुपये प्रति हजार, जबकि मत्स्य बीज (स्पून) एक सौ, दो सौ व चार सौ रुपये प्रति हजार की दर से मत्स्य पालकों को मिलेगा। वर्तमान समय में मत्स्य बीज खरीद को लेकर मत्स्य विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया है। सब ठीक रहा तो एक सप्ताह के अंदर मत्स्य बीज जिला मत्स्य कार्यालय के माध्यम से मत्स्य पालकों के बीच वितरण होगा।

-- वर्जन : गत एक पखवारे से हो रही लगातार बारिश से अधिकांश तालाबों में पानी संग्रह हो गया है। उपयुक्त समय पर मत्स्य पालक को अनुदानित दर पर मत्स्य बीज उपलब्ध हो इसके लिए मत्स्य विभाग सक्रिय है। मत्स्य विभाग प्रयास कर रहा है कि जितना जल्दी हो मत्स्य पालक को 90 फीसदी अनुदानित दर पर मत्स्य बीज उपलब्ध करा दिया जाए।

-- दीपांकर सीड, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जामताड़ा

chat bot
आपका साथी