रानीडीह में हाथियों के दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

पबिया (जामताड़ा) : बुधवार सुबह आठ बजे जामताड़ा प्रखंड के रानीडीह पंचायत के गड़ापाथर गां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 11:32 AM (IST)
रानीडीह में हाथियों के दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
रानीडीह में हाथियों के दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

पबिया (जामताड़ा) : बुधवार सुबह आठ बजे जामताड़ा प्रखंड के रानीडीह पंचायत के गड़ापाथर गांव के समीप जंगल में तीन हाथियों के दस्तक से इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय बुधन राय, लालू यादव, राजकिशोर, कृष्णा महतो आदि ने बताया कि हम सभी जंगल के रास्ते खेत जा रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते से तीन हाथियों को आते देखा। सभी भाग कर गांव पहुंचे। इसकी सूचना प्रशासन को दी है। सभी लोग चौक-चौराहों पर पटाखे एवं मशाल बना करके बैठे हुए हैं। कुछ लोग ढोल, बाजा-गाजा लिये हैं। अगर हाथी गांव की तरफ बढ़ता है तो उक्त उपाय से भगाया जाएगा।

इस संबंध में डीएफओ आरके साह ने बताया कि जामताड़ा प्रखंड की रानीडीह पंचायत के गड़ापाथर गांव की जंगल में दो हाथी आने की सूचना मिली है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने भी दो हाथी को देखा है। ग्रामीणों ने तीन हाथी देखा है। ग्रामीणों से आग्रह किया है कि हाथी शांति प्रिय जानवर है, उसे परेशान नहीं करें। विभाग का नजर हाथियों पर है। इसके बाद भी हाथी उत्पात मचाता है या फसल व घर का नुकसान करता है तो सरकार भरपाई करेगी।

chat bot
आपका साथी