टोक्यो ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर जामताड़ा में जश्न

जामताड़ा रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक में हाकी कुश्ती संघ व ओलंपिक संघ ने संयुक्त रू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:27 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर  जामताड़ा में जश्न
टोक्यो ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर जामताड़ा में जश्न

जामताड़ा : रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक में हाकी, कुश्ती संघ व ओलंपिक संघ ने संयुक्त रूप से विजय उत्सव मनाया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव सह हाकी जामताड़ा के सीईओ दीपक दुबे ने बताया कि अब तक के ओलिपिक में भारत के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सात पदक जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट भाला फेंक में स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा, कुश्ती में रजत पदक रवि दहिया, वेटलिफ्टिग में रजत पदक मीराबाई चानू, कुश्ती में कांस्य पदक बजरंग पुनिया, बाक्सिग में कांस्य पदक लवलिना वर्गेनो, बैडमिटन में कांस्य पदक पीवी सिधु, 40 वर्ष के बाद हाकी में टीम इंडिया को पुरुष वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अब तक के इतिहास में महिला हाकी टीम इंडिया प्रथम बार सेमीफाइनल तक पहुंची और ओलंपिक में चौथा स्थान प्राप्त की। इस खुशी में रविवार को जिला मुख्यालय में हाकी, कुश्ती संघ व ओलंपिक संघ के अलावे अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ियों ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा को लहराते हुए एक दूसरे को अबीर-गुलाल और मिठाइयां बांटी। सभी विजेता खिलाड़ियों का अभिवादन किया।

जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष डीडी भंडारी ने कहा कि भारतीय ओलंपिक दल 2016 में रियो ओलंपिक में 67वां स्थान में था और आगे बढ़ते हुए इस बार भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में 47वां स्थान पर पहुंची। बेहद खुशी हो रही है कि हाकी की पुरुष टीम चार दशक बाद पदक प्राप्त की। महिला हाकी टीम प्रथम बार इतिहास रची और सेमीफाइनल में पहुंची। इसमें सबसे बड़ी खुशी है कि झारखंड की दो बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान भी देश को प्रतिनिधित्व कर रही थीं। सलीमा के खेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भी तारीफ की। यही हमारे देश की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारे देश खेल के क्षेत्र में निरंतर पदक तालिका में आगे बढ़ रहा है। 13 वर्ष के बाद कल नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आनेवाले समय में भारत की झोली में दर्जनों स्वर्ण पदक प्राप्त होगा। यही विश्वास के साथ हम खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। मौके पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप भैया, हाकी जिला सचिव नितेश सेन, अनूप राय, अरुप मित्र, संजय परशुरामका, चंडी चरण दे, दीनबंधु सिंह ,भूपेश गुप्ता, सुनील सिंह , अजय पांडे, नंदन सिंह, सूरज पासवान ,कणन राउत, सप्तऋषि दुबे, अमित मंडल , आकाश साह, सोनू मलिक , उत्तम पांडे के अलावे दर्जनों खिलाड़ी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी