बनबेरिया पुल टूटा, खामारबाद में घर गिरे, फसल नष्ट

बिदापाथर (जामताड़ा) गुलाब चक्रवात को लेकर लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का जनजीवन संकट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:00 PM (IST)
बनबेरिया पुल टूटा, खामारबाद में घर गिरे, फसल नष्ट
बनबेरिया पुल टूटा, खामारबाद में घर गिरे, फसल नष्ट

बिदापाथर (जामताड़ा) : गुलाब चक्रवात को लेकर लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का जनजीवन संकट में है। बारिश से खैरा-चित्तरंजन सड़क बिदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेरिया जोरिया पर बना पुल ध्वस्त हो गया। जबकि जामताड़ा-नाला सड़क खैरा व सालुका गांव के समीप जोरिया पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं बिदापाथर-भेलाडंगाल सड़क बिदापाथर गांव के समीप जोरिया पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बाधित होने के साथ-साथ जोरिया किनारे स्थित खेत में लगी धान की फसल को भारी क्षति हुई है। हालांकि जोरिया का जलस्तर धीरे-धीरे घटने गला है। धान की फसल नष्ट होन से किसान चितित हैं। मधवा सहित विभिन्न जोरियां की पारी उफान पर है। बारिश से बिदापाथर थाना क्षेत्र के खामारबाद गांव में फनिभूषण मंडल, गुलूडुमरिया सुशांत मंडल, श्यामलाल मंडल, बिदापाथर के मधुसूदन मंडल आदि के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। 40 घंटे से बिदापाथर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिदापाथर थाना क्षेत्र के जामदही गांव के समीप ग्यारह हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया है।

chat bot
आपका साथी