वाहन जांच में वसूला गया 30,100 रुपये जुमार्ना

हेलमेट फिटनेस ओवरलोडिग ड्राइविग लाइसेंस प्रदूषण बीमा से जुड़े कागजातों की हुई जांच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:39 AM (IST)
वाहन जांच में वसूला गया 30,100 रुपये जुमार्ना
वाहन जांच में वसूला गया 30,100 रुपये जुमार्ना

संवाद सूत्र, करमाटांड़: करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क पर चील कोठी के समीप रविवार को अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी नंदकिशोर लाल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में 40 छोटे-बड़े वाहनों में हेलमेट, फिटनेस, ओवरलोडिग, ड्राइविग लाइसेंस, प्रदूषण, बीमा से जुड़े कागजातों की जांच की। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। 22 वाहनों में कई तरह की कमी पर जुर्माना के रूप में 30,100 रुपये की राशि मोटर वाहन अधिनियम के तहत वसूली गयी। डीटीओ के लगातार वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप है।

उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होकर यातायात नियमों को पालन करते हुए सड़क पर वाहन चलाएं तो दुर्घटना की संभावना काफी कम होगी। जांच अभियान से लोग नियमों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट, कागजात व फिटनेस के वाहन नहीं चलाएं। ऐसा करने भी नहीं दिया जाएगा। जांच के क्रम में पकड़े जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कई वाहनों चालकों को कड़ी हिदायत के बाद छोड़ा गया। जांच अभियान की खबर पाकर कई चालक अपने वाहन के साथ तार बदलते दिखे। मौके पर अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, थाना प्रभारी भास्कर झा,  समेत दर्जनों पुलिस बल व परिवहन विभाग के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी