Misdeed With Divyang: दो युवकों ने दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुसाबनी की वारदात

मुसाबनी थाना क्षेत्र के भट्टी एरिया की रहनेवाली एक दिव्यांग एवं अर्द्ध विक्षिप्त युवती के साथ रविवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेेे वाले दोनों नशेड़ी युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया। दोनों को सोमवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM (IST)
Misdeed With Divyang: दो युवकों ने दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुसाबनी की वारदात
दुष्कर्म के आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस।

मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के भट्टी एरिया की रहनेवाली एक दिव्यांग एवं अर्द्ध विक्षिप्त युवती के साथ रविवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेेे वाले दोनों नशेड़ी युवक को मुसाबनी थाना संजीव कुमार झा के नेतृत्व पुलिस जवानों ने सोमवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था।

दुष्कर्म केे दोनों आरोपित भट्टी एरिया निवासी साजिद अंसारी एवं अतहर अंसारी को मंगलवार सुबह मुसाबनी थाना से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि इन दोनों युवकों ने इससे पूर्व भी इस युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। उस समय लोकलाज के भय से यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंच सका था। दोनों मनचले युवकों ने रविवार रात करीब एक बजे घर में घुसकर मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त 30 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। युवती के चीखने - चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उनकी बड़ी बहन अपने कमरे से बाहर निकली तो युवक वहां से भाग निकले।

पीडिता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज

घटना के संबंध में पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर मुसाबनी थाना में थाना कांड संख्या 19/ 2021 के तहत दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 448 376(2)376(D) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिस आधार पर दोनों आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार देर शाम विशेष व्यवस्था के तहत पीड़िता की मेडिकल जांच कराइ गइ थी। सोमवार को मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी पीड़िता एवं उनके परिजनों से ली थी।

chat bot
आपका साथी