Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब्दुल बारी मैदान एवं क्लब हाउस का बदलेगा नाम, ये है खास वजह

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 15 Dec 2021 05:54 PM (IST)

    टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल बारी के नाम से मैदान और क्लब हाउस का दूसरी बार स्थान बदला जा रहा है। साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउ ...और पढ़ें

    Hero Image
    नये क्लब हाउस के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल बारी के नाम से मैदान और क्लब हाउस का दूसरी बार स्थान बदला जा रहा है। साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस को हटाकर अब साकची स्थित गंडक रोड में दुर्गा मैदान के पीछे स्थापित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नये क्लब हाउस के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष -कॉरपोरेट सर्विसेस चाणक्य चौधरी, चीफ ऋतुराज सिन्हा, टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा, राजीव कुमार के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह तथा महामंत्री सतीश कुमार सिंह की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ।

    टाटा स्टील के एस्टेट विभाग को होगा रि-ऑर्गेनाइजेशन

    टाटा स्टील के एस्टेट विभाग का रि-ऑर्गनाइजेशन (आरओ) पिछले 25 वर्षों से नहीं हुआ है। वर्तमान में इस विभाग में करीब 12 मैनपावर है। प्रबंधन ने इससे कम मैनपावर का प्रस्ताव यूनियन को दिया है। बीते सोमवार को यूनियन के टॉप थ्री आरओ पर वार्ता करने के लिए प्रबंधन के पास गया था लेकिन विभागीय स्तर पर मैनपावर को लेकर कोई सहमति नहीं बने होने के कारण वार्ता टल गई। टॉप थ्री ने विभागीय कमेटी मेंबर को लोकल स्तर पर प्रबंधन से वार्ता कर मैनपावर पर सहमति बनाने के लिए कहा है। लोकल स्तर पर सहमति बन जाने के बाद टॉप थ्री ने कंपनी के वीपी स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया है।