Jharkhand Assembly Election 2019 : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, जमशेदपुर पश्चिम से भी होंगे प्रत्‍याशी; कही ये बात

Jharkhand Assembly Election 2019. मंत्री सरयू राय ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:58 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :  मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, जमशेदपुर पश्चिम से भी होंगे प्रत्‍याशी; कही ये बात
Jharkhand Assembly Election 2019 : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, जमशेदपुर पश्चिम से भी होंगे प्रत्‍याशी; कही ये बात

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 टिकट होल्‍ड पर रखे जाने से नाराज होकर बगाावत की राह पकड़ने वाले मंत्री सरयू राय ने अपना पत्ता खोल दिया है। उन्‍होंने एलान किया है कि जमशेदपुर पश्चिमी के अलावा में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ भी जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे। वे निर्दलीय प्रत्‍याशी होंगे।

घोषणा से पूर्व सरयू ने अपने आवास पर बैठक की। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अलावा दूसरे दलों के शुभचिंतक भी मौजूद रहे। सरयू के बिष्‍टुपुर स्थित आवास पर भारी भीड़ जुटी ।  भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरू सिंह समेत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे। अन्‍य दलों से पहुंचने वाले नेताओं में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह व रघुनाथ पांडेय के अलावा कई कंपनियों की यूनियन के अध्‍यक्ष राकेश्वर पांडेय शामिल रहे। जमशेदपुर पूर्वी के भी कई भाजपा कार्यकर्ता आए।  

भाजपा के नारे के साथ ही पूर्वी में  मोर्चा

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रतीक बनाया है उनके परिवार का जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में आतंक है। वे वहां भाजपा के नारे-भय, भूख और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने जा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में वे खुद चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे जबकि जमशेदपुर पश्चिमी में कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करेंगे। जमशेदपुर पश्चिमी से भी वे इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं क्‍योंकि यह कार्यकर्ताओं का आग्रह है।   

पूछे ये सवाल

सरयू ने कहा कि  भ्रष्टाचार मिटाने और जीरो टालरेंस की प्रधानमंत्री करते हैं, तो सबको पसंद आता है। जब मैं वही बात करता हूं तो बुरा कैसे हो गया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में आम सहमति से निर्णय लेने की परंपरा है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक व्यक्ति जो चाहेगा, वही होगा।

मोरहदा जलापूर्ति का मामला उठाया

राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की मोहरदा जलापूर्ति योजना का मामला उठाया और कहा कि योजना  को विश्व बैंक 2006 में मुफ्त में बना रहा था, उस पर सरकार ने 58 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मैंने कहा कि यह रास्ता वहीं ले जाएगा, जहां मधु कोड़ा गए हैं। इसमें गलत क्‍या है। 

सरयू राय के आवास पर जुटे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता।

chat bot
आपका साथी