23 लाख की लागत से बनी सामुदायिक शौचालय की टंकी हवा मेें उड़ी Jamshedpur News

मानगो नगर निगम द्वारा मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास बसे मछुआ बस्ती के लोगों के लिए 23 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय सह स्नानागार का निर्माण 2016-17 में किया गया था।

By Edited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 08:54 AM (IST)
23 लाख की लागत से बनी सामुदायिक शौचालय की टंकी हवा मेें उड़ी Jamshedpur News
23 लाख की लागत से बनी सामुदायिक शौचालय की टंकी हवा मेें उड़ी Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । मानगो नगर निगम द्वारा मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास बसे मछुआ बस्ती के लोगों के लिए 23 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय सह स्नानागार का निर्माण 2016-17 में किया गया था। इसका उपयोग मछली पकड़ने वाले लोग कर रहे थे। लेकिन आज इसकी हालत बदतर हो चुकी है। शौचालय के ऊपर लगी पानी टंकी हवा में उड़ गई।

जब लोगों को दिक्कत होने लगी लोग चापाकल से पानी लाकर शौचालय का उपयोग करने लगे। लोगों की परेशानी उस समय और बढ़ गयी जब चापाकल भी खराब हो गया। स्थानीय निवासी विजय ओझा ने बताया कि अब मजबूरी में महिलाएं पुरुष शौच व स्नान करने के लिए नदी जा रहे हैं। इससे खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान को झटका लगा है।

 खुले में शौच को खत्म करने के लिए बना था

शौचालय खुले में शौच की आदत को पूरी तरह बंद करने के लिए मानगो नगर निगम द्वारा सामुदायिक सामुदायिक शौचालय सह स्नानागार का निर्माण कराया गया था। जिससे लोग नदी के किनारे शौच करने न जाएं।

क्या कहते हैं लोग

शौचालय की सफाई काफी दिनों से नहीं हो रही है, जिसके कारण शौचालय व यूरिनल पूरी तरह जाम हो चुकी है। शौचालय पर लगी टंकी क्षतिग्रस्त हो गयी है। -- राजू मछुआ, मछुआ बस्ती

शौचालय में पानी की किल्लत होने से लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत की गयी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। स्नानागार व शौचालय के पास एक चापाकल लगा हुआ था वह भी खराब है। मजबूरी में नदी जाना पड़ रहा है। - मंगल मछुआ, मानगो

मछुआ बस्ती में 70- 80 घर हैं। इसमें से अधिकांश लोग खासकर महिलाएं इस शौचालय का उपयोग करती थीं। सफाई व पानी की समस्या के कारण बस्तीवासी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - दुर्गा मछुआ, मछुआ बस्ती

chat bot
आपका साथी