Jharkhand Accident: ओडिशा जा रही बरातियों से भरी पिकअप गुड़ाबांदा में पलटी, 16 लोग घायल

Gurabanda News गुड़ाबांधा फारेस्ट ब्लॉक के बारामाटी गांव से बराती को लेकर पिकअप ओडिशा जा रही थी। इसी क्रम में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में करीब 35 लोग सवार थे। सभी घायलों को धालभूमगढ सीएचसी में भर्ती करवाया गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2023 02:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2023 02:53 PM (IST)
Jharkhand Accident: ओडिशा जा रही बरातियों से भरी पिकअप गुड़ाबांदा में पलटी, 16 लोग घायल
गुड़ाबांदा में पिकअप के पलटने से 16 लोग घायल

घाटशिला/ धालभूमगढ़। पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जयघंटोपुर मध्य विद्यालय के समीप बरातियों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सभी घायलों को गुड़ाबांदा से इलाज के लिए धालभूमगढ़ सीएससी भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गुड़ाबांधा फारेस्ट ब्लॉक के बारामाटी गांव से बराती को लेकर पिकअप ओडिशा जा रही थी। इसी क्रम में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

पिकअप वैन में कुल 35 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को धालभूमगढ सीएचसी लेकर पहुंची।

घायलों में एक आठवीं की छात्रा के आंख में गंभीर चोट लगी है। धालभूमगढ सीएचसी में सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जमशेदपुर भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी