पत्‍‌नी के सामने ही दरिंदों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर दहल उठेंगे आप

यह कहानी है झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक ऐसे गांव की जहां आज भी पुलिस बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है। नक्सल प्रभावित इस अति पिछड़े गांव का नाम है- गुदड़ी। यहां पत्‍नी के सामने पति की हत्‍या कर दी गई।

By Edited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 01:30 PM (IST)
पत्‍‌नी के सामने ही दरिंदों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर दहल उठेंगे आप
पत्‍‌नी के सामने ही दरिंदों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर दहल उठेंगे आप

जमशेदपुर (जेएनएन) : शर्मसार करनेवाली यह कहानी है झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक ऐसे गांव की जहां आज भी पुलिस बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है। नक्सल प्रभावित इस अति पिछड़े गांव का नाम है- गुदड़ी। गुदड़ी थाना की गुलीकेरा पंचायत के जोरो गांव में दो नक्सलियों ने बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे 25 वर्षीय मिखाइल भेंगरा को घर से बुलाकर गोली मार दी। भोंगरा की मौके पर ही मौत हो गई। यह सबकुछ उसकी पत्‍‌नी की आंखों के सामने घटित हुआ।

 गुदड़ी पुलिस के मुताबिक कारबाइन से लैस (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया) पीएलएफआइ के दो नक्सली बाइक पर सवार होकर आए। युवक को घर से बुलाया और गोली मार कर हत्या कर दी। गुदड़ी थाना पुलिस गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची। शव को बरामद कर देर शाम सोनुवा थाना लौटी। पुलिस इस मामले में पीएलएफआइ के दो अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मिखाइल भेंगरा शाम के समय अपने घर में पत्नी के साथ था।

पहले की पिटाई

नक्सलियों ने मिखाइल को बुलाकर पहले पिटाई की। पत्नी जब पहुंचकर बचाव करने लगी तो उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद गोली मार दी। गुदड़ी थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, सोनुवा थाना के अवर निरीक्षक एसएस पांडे ने जोरो गांव पहुंचकर मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी ली। शाम हो जाने के कारण पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेज पाई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने की संभावना है। गुदड़ी थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से 9-एमएम की छह ¨जदा गोली, गोली का एक खोखा और आरोपितों की दो चप्पलें बरामद हुई हैं।

नहीं हुआ है खुलासा

गुरुवार शाम अभियान एएसपी मनीष रमण व चक्रधरपुर के डीएसपी सकलदेव राम भी इस मामले की जानकारी लेने सोनुवा थाना पहुंचे। दोनों ने थाने में मृतका के परिजन से बात की। अभी घटना की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सकलदेव राम, डीएसपी, चक्रधरपुर ने कहा कि पीएलएफआइ के नक्सलियों ने इस हत्या को अंजाम दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी