Jamshedpur Crime: जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और पिस्तल जब्त

जमशेदपुर जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में खरकई नदी के किनारे आपसी रंजिश में अपराधियों ने विक्की उर्फ जाहिद हुसैन अंसारी को रविवार रात जांघ में गोली मार दी थी। इस मामले में 24 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Anwesh AmbashthaEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM (IST)
Jamshedpur Crime: जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और  पिस्तल  जब्त
जुगसलाई में युवक को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में खरकई नदी के किनारे आपसी रंजिश में अपराधियों ने विक्की उर्फ जाहिद हुसैन अंसारी को रविवार रात जांघ में गोली मार दी थी।

टीएमएच में भर्ती घायल युवक का आपरेशन कर चिकित्सकों ने जांघ में फंसी गोली को बाहर निकाल दिया है। इधर घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने फायरिंग में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, एक खोखा और स्कूटी बरामद किया है।

आपसी रंजिश की वजह से हुई थी फायरिंग

इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी के. विजय शंकर ने बताया कि फायरिंग में गिरफ्तार आरोपितों में अरमान उर्फ राजा, मो. अरमाउद्दीन व मो. शादाब हुसैन हैं। पुलिस को माजिद की तलाश है। सभी आरोपित जुगसलाई के निवासी हैं। फायरिंग की घटना आपसी रंजिश का परिणाम है।

जान से मारने की दी जाती थी धमकी

गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि जाहिद हुसैन अंसारी जहां कहीं भी उन्हें मिलता था। जान से मारने की धमकी देता था। उसकी गली में जाने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिससे परेशान होकर सभी ने जाहिद पर फायरिंग कर दी थी।

वहीं, इससे पहले जाहिद ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले आरोपितों ने उससे ब्राउन शुगर सेवन के लिए रुपये की मांग की थी। उसने नहीं दिए तो विवाद किया था। इसके बाद रविवार को उसे गोली मार दी, जबकि स्थानीय लोगों की माने तो नदी किनारे नशेड़ियों का जमावड़ा सुबह से लेकर देर रात लगता है। हमेशा मारपीट की घटना होती है।

chat bot
आपका साथी