आज भी टाटा स्टील में वापसी की आस में न्यूवोको कर्मी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टास कॉर्प (पुराना नाम लाफार्ज इंडिया लि.) की जोजोब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 11:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 11:00 AM (IST)
आज भी टाटा स्टील में वापसी की आस में न्यूवोको कर्मी
आज भी टाटा स्टील में वापसी की आस में न्यूवोको कर्मी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टास कॉर्प (पुराना नाम लाफार्ज इंडिया लि.) की जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के सैकड़ों कर्मचारी आज भी टाटा स्टील में वापसी की आस में हैं। इस मामले में बीते 13 जून को रांची ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई थी जिसमें कहा गया कि अंतिम सुनवाई 18 जुलाई को होगी। जानकारी देते हुए कंपनी के कर्मचारी व याचिकाकर्ता नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि अंतिम सुनवाई पर नजर है उम्मीद है कर्मचारियों के हक में फैसला आएगा।

गौरतलब हो कि टाटा स्टील ने जोजोबेड़ा सीमेंट प्लाट को एक नवंबर 1999 को लाफार्ज इंडिया कंपनी को बेचा था उस समय तय हुआ था कि टाटा कंपनी की तर्ज पर यहां सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त होगी। उस समय कुछ कर्मचारियों को इस आश्वासन के साथ लाफार्ज में भेजा गया था कि उनको बाद में वापस बुला लिया जाएगा लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों ने टाटा स्टील में वापसी के लिए झारखंड सरकार से गुहार लगाई लेकिन वहां बात नहीं बनी। फिर सरकार के निर्देश पर इस मुद्दे को लेबर कोर्ट जमशेदपुर व इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल राची को भेजा गया। 2003 में 74 व 2004 में 02 कर्मचारियों ने रांची कोर्ट में याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल कोर्ट में कर्मचारियों की ओर से चार व टाटा स्टील की तरफ से तीन कर्मियों की गवाही पूरी हो गई हैं लेकिन वहीं न्यूवोको (लाफार्ज) प्रबंधन की ओर से आज तक कोई गवाही नहीं हुई हैं। कर्मचारियों को अब अंतिम सुनवाई में न्याय मिलने की उम्मीद हैं। न्यूवोको कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 100 से ज्यादा है जिसमें से 60 आज भी टाटा स्टील में वापस जाना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी