घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराए भोजन व मास्क

शुक्रवार को डिमना चौक पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ झारखंड जनतांत्रिक महासभा और जोश संस्था के सदस्यों ने प्रवासी मजदूरों को भोजन समेत जरूरत के सामान मुहैया कराए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 01:32 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 06:19 AM (IST)
घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराए भोजन व मास्क
घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराए भोजन व मास्क

जासं, जमशेदपुर : लॉकडाउन के दौरान घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूरों को विभिन्न संस्था द्वारा भोजन समेत आवश्यक सामग्री दी जा रही है। शुक्रवार को डिमना चौक पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ, झारखंड जनतांत्रिक महासभा और जोश संस्था के सदस्यों ने प्रवासी मजदूरों को भोजन समेत जरूरत के सामान मुहैया कराए। वाहनों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को डिमना चौक पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव राजू गिरी के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों को पूड़ी, सब्जी, मिनरल वाटर, बिस्कुट व मास्क दिया गया। मौके पर डॉ. संजय गिरी, डॉ. सुनीता कुमारी, एसआरके कमलेश आदि उपस्थित थे।

झारखंड जनतांत्रिक महासभा के सदस्यों ने डिमना चौक पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच खिचड़ी और मिनरल वाटर का वितरण किया। डिमना चौक के अलावा पारडीह से भिलाई पहाड़ी तक घूम-घूमकर भी मजदूर व अन्य जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता रहा है। सेवा देने वालों में दीपक रंजीत, ललन प्रसाद, अंकुर कुड़मी, कामेश्वर महतो, प्रेम महतो, प्रशांत महतो, भास्कर महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

झारखंड ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल हार्मोनी यानी जोश की ओर से भी वापस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच भोजन सामग्री के अलावा जरूरत के अन्य सामान बांटा जा रहा है। सड़कों पर अपने घर लौट रहे जरूरतमंदों को भोजन के अलावा बिस्कुट, मिनरल वाटर, सैनेटरी पैड, मास्क आदि का वितरण किया। जोश के सदस्य अजीत तिर्की ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को भोजन के अलावा अन्य जरूरत के सामान की भी आवश्यकता है। जहां तक संभव है जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी