टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ. ईरानी मुंबई रेफर

टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 09:00 AM (IST)
टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ. ईरानी मुंबई रेफर
टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ. ईरानी मुंबई रेफर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी की तबीयत दो दिन पहले बिगड़ गई थी। उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल यानी टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर किया गया है। उनका इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में होगा। चिकित्सकों के मुताबिक डॉ. ईरानी को उम्रजनित बीमारी है। विस्तृत जांच व इलाज के लिए उन्हें विशेष विमान से गुरुवार को मुंबई भेजा गया है। उनके साथ उनकी धर्मपत्‍‌नी डेजी ईरानी भी गई हैं।

---

डॉ ईरानी के नाम दिया जाता है अवार्ड : टाटा स्टील ने वर्ष 2003 में डा. जेजे ईरानी अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन की शुरुआत भी की थी। इसका उद्देश्य जमशेदपुर शहर के शैक्षणिक माहौल को बेहतर और शानदार बनाना था। टाटा स्टील के अनुसार, इस अवार्ड से अबतक 2500 शिक्षक और करीब एक लाख विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। इस अवार्ड को लोग बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

----

नगर निकाय के पक्षधर नहीं रहे हैं जेजे ईरानी : जमशेदपुर को नगर निगम बनाए जाने के सवाल पर डा. जेजे ईरानी ने पिछले दिनों कहा था कि टाटा के इस शहर में नगर निकाय का गठन उचित नहीं होगा। राउरकेला और भिलाई की तरह इस शहर को इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दर्जा मिलना चाहिए। कहा कि वे टाटा स्टील के जब प्रबंध निदेशक थे तो इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए राज्य सरकार से बातचीत किए थे। तब राज्य सरकार तैयार नहीं हुई थी। डा. जेजे ईरानी अब भी मानते हैं कि जमशेदपुर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप ही होना चाहिए। इससे कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इससे शहर की जनता को नुकसान उठाना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी