बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थानांर्तगत ईचड़ा गांव निवासी बसंत पात्रो के पुत्र कार्तिक पात्रो ने

By Edited By: Publish:Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM (IST)
बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थानांर्तगत ईचड़ा गांव निवासी बसंत पात्रो के पुत्र कार्तिक पात्रो ने रविवार को अपनी मां कौशल्या पात्रो (55) के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में कार्तिक पात्रो के पिता बसंत पात्रो ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कार्तिक अपनी मां कौशल्या से बक-झक कर रहा था। इसी बीच बात बढ़ गई और कार्तिक ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में कौशल्या को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

chat bot
आपका साथी