मत्स्य पालक किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 150 किसानो

By Edited By: Publish:Tue, 19 May 2015 02:41 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2015 02:41 AM (IST)
मत्स्य पालक किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

पूर्वी सिंहभूम जिले में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 150 किसानों को 21 मई से मछली उत्पादन का प्रशिक्षण रांची में दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रांची में तीन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में 21 मई को 40 मत्स्य पालक किसानों को भेजा जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले किसानों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए रांची में देना पड़ेगा। किसानों को ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था विभाग द्वारा निश्शुल्क की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मत्स्य पालक किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर मछली का बीज दिया जाएगा। मत्स्य पदाधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण देने का मकसद ही है कि किसान अधिक से अधिक व उन्नत किस्म की मछलियों का उत्पादन करें ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। जिला मत्स्य पदाधिकारी के अनुसार अगला प्रशिक्षण शिविर पांच जून से प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी