आनंदपुरी में छत से गिरी महिला, हुई मौत

संवाद सूत्र, हजारीबाग : कोर्रा के आनंदपुरी में वीरेंद्र प्रसाद के यहां घरेलू कार्य सहायक (दाई) काली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 07:13 PM (IST)
आनंदपुरी में छत से गिरी महिला, हुई मौत
आनंदपुरी में छत से गिरी महिला, हुई मौत

संवाद सूत्र, हजारीबाग : कोर्रा के आनंदपुरी में वीरेंद्र प्रसाद के यहां घरेलू कार्य सहायक (दाई) काली देवी (45 वर्ष) की मौत शनिवार देर रात छत से गिरने से हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टंडवा की सराडू की रहने वाली काली देवी दो से तीन माह पूर्व वीरेंद्र प्रसाद के घर काम करने आई थी। शनिवार रात गर्मी होने के कारण वह छत पर सोई थी। सुबह जब वीरेंद्र प्रसाद उसे छत पर उठाने गए तो वहां नहीं पाया। आसपास देखने पर वह छत के नीचे गिरी हुई पाई गई। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका के छोटे- छोटे बच्चे हैं। घर के मालिक वीरेंद्र प्रसाद ने परिजनों को आश्वासन दिया है मृतक के बच्चे का पालन पोषण का खर्चा वे स्वंय उठाएंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी