फादर्स डे पर हुए विविध कार्यक्रम

बड़कागांव : बीएम मेमोरियल स्कूल बड़कागांव में फादर्स डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 08:05 PM (IST)
फादर्स डे पर हुए विविध कार्यक्रम
फादर्स डे पर हुए विविध कार्यक्रम

बड़कागांव : बीएम मेमोरियल स्कूल बड़कागांव में फादर्स डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों को फादर्स डे के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक वीरू सोनी ने बच्चों को बताया कि सन 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति ¨लडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वा¨शगटन में साल 1909 में मनाया गया था। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी व्यक्ति के लिए माता-पिता दुनिया की सबसे अहम होते हैं। वह माता-पिता जो बच्चों को चलाना सिखाने से लेकर अच्छे-बुरे की सीख देते हैं। मां-पिता भगवान का दर्जा दिया जाता है। जहां मां प्यार और करुणा के लिए जानी जाती है, वही बच्चों की मजबूत नींव रखने का काम पिता ही करते हैं। जो उन्हें मजबूत ताकतवर और तमाम कठिनाइयों से लड़ना सिखाता है। इसलिए भारत समेत सभी देशों में पिता को प्यार और सम्मान देने के लिए साल में 1 दिन यानी फादर्स डे के रूप में पूरा विश्व इसे सेलिब्रेट कर रहा है। आगे उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपने पिता का सम्मान करें और अपने पिता के बूढ़े होने पर उनका सहारा बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य रंजीत कुमार शिक्षिका एवं शिक्षक मनीता देवी, मनीषा कुमारी, प्रभा कुमारी, अंजू कुमारी, पूनम कुमारी, कल्पना कुमारी ,¨पटू कुशवाहा, अमीन अंसारी, कैलाश कुमार, रवि पुंडी, बबलू महतो, राजकुमार व बच्चों में रितिका कुमारी, प्रियांशु जायसवाल, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीतिका कुमारी, विकी कुमार, निगम, पूजा कुमारी, शालिनी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी