लुटेरों ने हवलदार की चाकू मारकर की हत्या

हजारीबाग : सदर थाना के हवलदार नागा राम की गुरुवार देर रात नौ बजे चाकू मार कर अज्ञात हमला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 10:18 PM (IST)
लुटेरों ने हवलदार की चाकू मारकर की हत्या
लुटेरों ने हवलदार की चाकू मारकर की हत्या

हजारीबाग : सदर थाना के हवलदार नागा राम की गुरुवार देर रात नौ बजे चाकू मार कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वारदात हजारीबाग स्टेशन के पास की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात वह स्टेशन के पास से लौट रहे थे, लुटेरों ने रास्ते में उन्हें रोका और छीन झपट करने लगे। इसका उन्होंने प्रतिकार किया, इस पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। उनकी चीख सुन आसपास के लोगों व ऑटो चालकों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उन्होंने दम तोड़ दिया। अपराधियों ने उनके सीने पर चाकू से वार किया था। वह पलामू के रहने वाले थे, छुट्टी खत्म होने के बाद वे गुरुवार को ही बरकाकाना हजारीबाग ट्रेन से लौटे थे। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं स्टेशन के आसपास इलाके में छानबीन भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी