बेटियों व महिलाओं को दिया सम्मान

झारखंड में कोई बिचौलियागिरी नहीं चलेगी। पीएम आवास हो या पेंशन किसी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:14 AM (IST)
बेटियों व महिलाओं को दिया सम्मान
बेटियों व महिलाओं को दिया सम्मान

संवाद सूत्र बरकट्ठा : झारखंड में कोई बिचौलियागिरी नहीं चलेगी। पीएम आवास हो या पेंशन किसी में भी बिचौलिए नही आएगा। पूरे देश मे शौचालय का निर्माण कर बेटियों व महिलाओं का सम्मान देना का कार्य डबल इंजन की सरकार की देन है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बरकट्ठा बाजार में आयोजित जनसभा में कही। कहा हम सत्ता के लालची नही हैं। हम गरीबी समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। 67 सालों से कांग्रेस की सरकार ने क्या किया यह जनता को मालूम है। स्वागत करने वालों में शिक्षा मंत्री नीरा यादव, सांसद संजय सेठ पूर्व विधायक अमित यादव, जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, जिप उपाध्यक्ष चन्दन देवी,सुरेश यादव,कुमकुम देवी, मुखिया गोपाल प्रसाद, मुखिया बसंत साव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, राजकुमार नायक शामिल थे ।

chat bot
आपका साथी