टाना भक्तों ने प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला

लीड--------------- टाना झंडा उखाड़ने और प्रतिमा पर गणतंत्र दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 07:14 PM (IST)
टाना भक्तों ने प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला
टाना भक्तों ने प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला

लीड---------------

टाना झंडा उखाड़ने और प्रतिमा पर गणतंत्र दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किए जाने का विरोध

फोटो : 9,10 संवाद सूत्र, बिशुनपुर ( गुमला) : गणतंत्र दिवस के मौके पर कचहरी परिसर में स्थापित चरखा छाप टाना झंडा उखाड़ने व प्रखंड प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने को लेकर शनिवार को सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए टाना भगत बिशनपुर बस स्टैंड के समीप जमा हुए। इसके बाद रैली की शक्ल में बस स्टैंड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। टाना भक्तों ने अंचलाधिकारी धनंजय पाठक व प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य को दूरभाष के माध्यम से मामले से अवगत कराते हुए प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। कमेटी के अध्यक्ष विनय टाना भगत व सचिव जनार्दन भगत ने कहा कि जब तक टाना झंडा को पुन: कचहरी परिसर में सम्मान पूर्वक स्थापित नहीं किया जाता है तब तक प्रखंड कार्यालय बंद रहेगा। इधर ताला जड़ने के बाद टाना भगत पुन: बस स्टैंड के समीप एकत्रित हुए जहां थाना प्रभारी बिशुनपुर सदानंद सिंह थाना प्रभारी घाघरा अभिनव कुमार एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से अंचल निरीक्षक चंद्र भगत ने टाना भक्तों को समझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन टाना भगत नहीं मानें। टाना भगत सिर्फ यह कहते रहे कि हम लोगों ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जिलों से एकत्रित होकर अपना चरखा छाप टाना झंडा कचहरी परिसर में स्थापित किया था लेकिन अज्ञात लोगों के द्वारा उक्त झंडा को उखाड़ कर फेंक दिया गया जो निश्चित रूप से हम टाना भक्तों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। वही भगत ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि हमारे गांव घर के स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी और प्रखंड कार्यालय में उसकी तस्वीर तक नहीं है गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा सभी स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया परंतु जतरा टाना भगत को अनदेखा किया गया जिसको लेकर पूरे हटाना भक्तों में रोज का माहौल है। अंत: सभी टाना भक्तों ने एक स्वर में कहा कि झंडा उखाड़ने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करें पुन: सम्मान पूर्वक कचहरी परिसर में झंडा स्थापित हो और बिशुनपुर प्रखंड प्रशासन के द्वारा जतरा टाना भगत की प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण किया जाए। जिसके उपरांत टाना भगतों ने प्रार्थना की और सभा का समापन किया। मौके पर बहादुर टाना,महादेव टाना, रायमुनि टाना ,इंद्रदेव टाना , जय मंगल टाना, विश्राम टाना, पवित्रा टाना, सतीश टाना, अनिल टाना, संतोष टाना, जवरा टाना, अनिल असुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी